ऑनलाइन लीडरशिप से आगे बढ़ सकती हैं आदिवासी महिलाएं

अर्जुन मुंडा सेवा रथ की ओर से स्थानीय होटल सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का विधायक नारायण दास ने उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:30 AM (IST)
ऑनलाइन लीडरशिप से आगे बढ़ सकती हैं आदिवासी महिलाएं
ऑनलाइन लीडरशिप से आगे बढ़ सकती हैं आदिवासी महिलाएं

देवघर : अर्जुन मुंडा सेवा रथ की ओर से स्थानीय होटल सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का विधायक नारायण दास ने उद्घाटन किया। इस मौके पर जनजातीय मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दूरभाष पर ग्रामीण इलाकों से आए आदिवासी युवतियां व महिलाओं को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय और फेसबुक के संयुक्त कार्यक्रम के तहत आदिवासी बालिका व महिलाएं ऑनलाइन लीडरशिप के जरिए आगे बढ़ सकती हैं। कहा कि इसके जरिए केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय से कई योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कि आदिवासी कल्याण से संबंधित कई योजनाओं की जानकारी बालिकाओं को दी। विधायक ने कहा कि अर्जुन मुंडा सेवा रथ के जरिये सेवा व जागरुकता फैलाई जा रही है। इस दौरान डीसी नैंसी सहाय ने भी मोबाइल फोन के जरिये आदिवासी बालिकओं के कई प्रश्नों का जवाब दिया और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, पेंटिग समेत अन्यों खेलों से जुड़ी बालिकाएं कार्यशाला में पहुंची थीं। मौके पर भाजपा नेत्री विशाखा सिंह, संचालक चंद्रशेखर खवाड़े, आजसू जिलाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, जदयू जिलाध्यक्ष सतीश दास, नवल किशोर राय, पिटू झा, विक्की कुमार, अमित झा, इंदु मिश्रा, भानू प्रिया, सागर झा, सूरज चंद्र, मनोज भार्गव, धीरज आनंद, सिटु उपाध्याय, बिट्ट, अशोक नाथ, किशन , बाबूसोना श्रृंगारी, सूरज कसेरा, नमन सिंह समेत कई मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।

chat bot
आपका साथी