सर्व धर्म प्रार्थना से निकली संवेदना, डबडबाई आंखें

- प्राकृतिक ऑक्सीजन की पत्तियां लहलहाने का लिया संकल्प जागरण संवाददाता देवघर नगर निगम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:43 PM (IST)
सर्व धर्म प्रार्थना से निकली संवेदना, डबडबाई आंखें
सर्व धर्म प्रार्थना से निकली संवेदना, डबडबाई आंखें

- प्राकृतिक ऑक्सीजन की पत्तियां लहलहाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, देवघर: नगर निगम के सभागार में मुख्य आयोजन सर्व धर्म प्रार्थना सभा का रखा गया। यहां से समस्त देशवासी, दूसरे प्रांतों में रह रहे यहां के लोग और विदेशों में रहकर अपने स्वजन को गूगल मीट आयोजन में याद किया। जब सर्व धर्म प्रार्थना का लाइव जागरण के फेसबुक पर किया जा रहा था तो एक उर्जा का संचार उन दिलों में हो रहा था जिनके अपने कोरोना के कारण खो गए हैं। वे लोग जो कोविड से पीड़ित होकर सुनहरे दिन की तलाश कर रहे हैं वह काफी आनंदित हुए कि उनके स्वस्थ्य होने के लिए पूरा देवघर उनके साथ है। जागरण के इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की गई। भावनाओं के तार ऐसे जुड़ते चले गए कि वह सात समंदर पर तक चला गया।

नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दैनिक जागरण लगातार पौधारोपण और पौधा को बचाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है। इसका एक बड़ा उदाहरण ऑक्सीजन पार्क है। और कोविड के शिकार हुए लोगों के लिए यह आयोजन प्रशंसनीय है। प्राकृतिक ऑक्सीजन की अभिवृद्धि में ऐसे प्रयास मील के पत्थर साबित होंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि सुरक्षित रहने के लिए टीका ही एकमात्र विकल्प है।

अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने जागरण के इस प्रयास और पहल की प्रशंसा की। कोरोना के दूसरे लहर की चर्चा करते कहा कि बहुत भयावह स्थिति थी। अब तीसरी लहर के आने से पहले सबलोग टीका ले लें ताकि सब लोग सुरक्षित रह सकें। कोविड व्यवहार को अपनाएं और दूसरे की चिता करें। सभी से वैक्सीन लेने की अपील किया। कहा कि सभी धर्म गुरूओं ने टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया है। अपील किया कि सभी लोग टीका लें। ताकि तीसरी लहर का डटकर सामना कर सकें।

पंडा धर्म रक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश भारद्वाज ने पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। इसके लिए सबको संकल्प लेना होगा। भारत विश्व गुरू की अपनी वैभवता को वापस लेकर आया है। पूरी दुनियां उसकी ओर देख रही है। धर्म और आध्यात्म ही भारत की मूल पहचान है। झारखंड दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने कहा कि जागरण का यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। सबको प्राकृतिक आक्सीजन के बारे में सोचना होगा। फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कामर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक, रोटरी के अध्यक्ष पियूष जायसवाल, सिटी मैनेजर हिमांशु कुमार मुख्य रूप से थे। आइओसीएल में भी हुआ भव्य आयोजन जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में भी प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन हुआ। सभी तीन सौ सदस्यों ने जागरण के इस आयोजन में आनलाइन भाग लिया। डीजीएम लव श्रीवास्तव, सीनियर मैनेजर सुनील कुमार सिंह, चीफ मैनेजर अरूण तिवारी, मैनेजर राकेश कुमार, नवीन कुमार,सहायक मैनेजर राकेश माहली, अंशुल साल्वी के अलावा सभी कर्मियों ने प्रार्थना सभा में दो मिनट का मौन रखा। अधिकारियों ने कहा कि जागरण का यह प्रयास बहुत ही अच्छा है। इससे सच्ची श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करने का कोई माध्यम नहीं है, जब हम एक साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।

जसीडीह स्थित पागल बाबा आश्रम में विशेष पूजा अर्चना हुआ। श्रीश्री नीलानंद पागल बाबा उवि में प्राचार्य संदीप मिश्रा की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखा गया। टावर चौक पर डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा, कांग्रेस के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव झा व विभिन्न प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर, गांधी प्रतिमा के सामने राहगीरों ने मौन रखा। संताल परगना चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष गोपाल शर्मा अपने प्रतिष्ठान में, सचिव संजय मालवीय अपने प्रतिष्ठान से, बिल्डर एसोसियेशन के अध्यक्ष संजीत सिंह अपने कार्यालय से। झामुमो के वरीय नेता परिमल सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय, देवघर कालेज से संजय मिश्रा, जिला खेल प्राधिकार की ओर से सचिव आशीष झा, वीरेंद्र सिंह, डिवाइन स्कूल परिवार। सत्संग आश्रम से शिवादास प्रमाणी, रवि कुमार, चंदन कुमार झा, विजय कुमार सिंह, भोला यादव, किशोर पासी, मधेन मेहरा, संजीत कुमार मंडल, दिलीप कुमार एवं मनोज मुख्य रूप से थे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा, जेसी राज फाउंडेशन से चेयरमेन जेसी राज व अन्य। डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर से प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा समेत शिक्षक वृंद, एसपी माइंस चितरा डीएवी के प्राचार्य व अन्य मुख्य रूप से कार्यक्रम में भाग लिए।

chat bot
आपका साथी