एड्स से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक

जागरण संवाददाता देवघर केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:43 PM (IST)
एड्स से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक
एड्स से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक

जागरण संवाददाता, देवघर : केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के ओर से बुधवार को एचआईवी एड्स पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

एड्स की रोकथाम के उपायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। स्वयं सेवकों ने एड्स नियंत्रण के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया। मौके पर एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की अति आवश्यकता है, क्योंकि एड्स को फैलने से रोकना है तो जागरूकता बहुत जरूरी है। अधिक से अधिक लोगों तक यह अभियान लेकर जाएं और इसकी रोकथाम एवं उपचार के बारे में बताएं। राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कुमार साव ने कहा कि एड्स का वायरस खतरनाक है। वायरस हमेशा रूप बदलता रहता है, इसी कारण इसकी अभी तक वैक्सीन नहीं बन पाई है। लंबे समय तक बुखार आना, लंबे समय तक सूखी खांसी व मुंह में छाला आदि एचआइवी के लक्षण हैं। एचआईवी संक्रमित के खून चढ़ाने से भी हो सकता है। मौके पर अंजलि केसरी, प्रशांत शंकर, मनीष पंडित, महेश कुमार, नीलम कुमारी, अंजली कुमारी, अनामिका कुमारी, राजेंद्र कुमार, भारती प्रसाद, तनिष्का कुमारी, दिव्या रानी, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, स्वाति, अन्नू, खुशबू, लवली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी