धान अधिप्राप्ति मूल्य 2050 रुपया प्रति क्विटल तय

जागरण संवाददाता देवघर धान अधि प्राप्ति हेतु जिला स्तर पर चयनित 29 पैक्सों के साथ मिलों को टै

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:20 PM (IST)
धान अधिप्राप्ति मूल्य 2050 रुपया प्रति क्विटल तय
धान अधिप्राप्ति मूल्य 2050 रुपया प्रति क्विटल तय

जागरण संवाददाता, देवघर: धान अधि प्राप्ति हेतु जिला स्तर पर चयनित 29 पैक्सों के साथ मिलों को टैग करने को लेकर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा ने समीक्षा बैठक की। 2021-22 में किसानों से पैक्स के माध्यम से धान अधि प्राप्ति हेतु समिति के माध्यम से कुल 29 पैक्सों का चयन हुआ था। मिलों को टैग करने के संबंध में उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपया एवं बोनस के रूप में 110 रुपया यानि कुल 2050 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी को कहा कि सभी पैक्सों पर वेइंग मशीन, माइश्चर मशीन की जांच कराते हुए नए पैक्स हेतु मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करा लें। डीएमएसएफसी के अधिकारियों को कहा गया कि ट्रांसपोर्टरों एवं मिलर्स को राशि का भुगतान हेतु एफसीआई के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी को रेट चार्ट भी उपलब्ध कराएं।

सभी मिल्स जिन्हें पैक्स के साथ टैग किया जाना है उनके भंडारण क्षमता, उनके वर्तमान में चलाए जाने की स्थिति, फैक्ट्री लाइसेंस, बिजली बिल की वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद सारी तैयारियों को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी