करौं में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी करौं (देवघर) पानी की समस्या से जूझ रहे प्रखंड मुख्यालय करौं के ग्रामीणों ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:06 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:06 PM (IST)
करौं में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का प्रदर्शन
करौं में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर): पानी की समस्या से जूझ रहे प्रखंड मुख्यालय करौं के ग्रामीणों ने पेयजलापूर्ति की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। सुजीत राय के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने प्रखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दस माह से पेयजल की आपूर्ति ठप है। जिससे पेयजल के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजलापूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पडता है।़ पानी लेने के लिए कई चापाकलों व कुएं पर महिलाओं को लंबी कतार दिख जाती है। जल संकट के निदान को लेकर कई बार बीडीओ, पीएचईडी, थाना प्रभारी एवं सांसद को आवेदन दिया गया था। लेकिन अभी तक इसपर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर विशाल राय, मोनु राय, कन्हाय ठाकुर, विष्णु साह, उतम चौधरी, विनोद मंडल सौरभ दे, आशीष आचार्य के अलावे अन्य उपस्थित थे। बीडीओ व थाना प्रभारी ने लिया पंप घर का जायजा बीडीओ कुलदीप कुमार एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार दुबे ने बेलकियारी गांव के पास जयंती नदी पंप घर का जायजा लिया। बताया कि पानी निकासी क लिए लगा पंप सुचारू ढंग से काम कर रहा है। जल्द ही प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टंकी में पानी जमा हो जाएगा। इसके बाद दो दिनों के अंदर लोगों के घरों तक पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। पीएचईडी का आश्वासन फेल पेयजलापूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने 25 अक्टूबर को करमाटांड़ -सारठ मुख्य पथ को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया था। तब पीएचईडी के सहायक अभियंता सुमित कुमार एवं कनीय अभियंता सुभाष शर्मा द्वारा एक माह के अंदर नियमित पेयजलापूर्ति करने के आश्वासन पर जाम हटा था। लेकिन आश्वासन के दो माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। जिससे ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट जाने पर प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के लिए विवश हो गए।

chat bot
आपका साथी