पंचायत कर किशोरी की शादी करवाने पर हंगामा

फोटो 023 - किशोरी के बयान पर मामला दर्ज आरोपित युवक गिरफ्तार संवाद सहयोगी सारठ था

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:16 PM (IST)
पंचायत कर किशोरी की शादी करवाने पर हंगामा
पंचायत कर किशोरी की शादी करवाने पर हंगामा

फोटो 023

- किशोरी के बयान पर मामला दर्ज, आरोपित युवक गिरफ्तार संवाद सहयोगी, सारठ : थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व घर से भागी एक नाबालिग छात्रा को पंचायत बुलाकर प्रेमी युवक के साथ शादी करा दी गई थी। लेकिन शादी के पांच दिन बाद किशोरी ने थाना आकर उसके खिलाफ हो रहे जुल्म के बारे में बताते हुए न्याय की मांग की। उसके साथ उसका पति भी आया था। दोनों ने पुलिस को बताया कि पंचायत बुलाकर फरमान सुनाकर जबरन शादी करवा दिया। किशोरी के मुताबिक ससुराल जाने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले उसे तरह-तरह का उलाहना देने लगे। उसके धान रोपने व अन्य कार्य करने कहा गया। वहीं इस बात को लेकर मंगलवार से बुधवार शाम तक थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लेकिन किशोरी ने युवक के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने छात्रा के लिखित बयान पर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी करुणा सिंह ने कहा कि मामला गंभीर हो गया है। पुलिस ने युवक युगल पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी के स्वजनों से भी इस बारे में बात कर रही है। जानकारी हो कि किशोरी 21 जुलाई को आरोपी युवक के साथ भाग गई थी। उसे पथरड्डा पुलिस ने उसी रात सिमरामोड के पास से युवक के साथ बरामद किया गया। वहीं 22 जुलाई को पंचायत बुलाकर दोनों की शादी करा दी गई। जबकि किशोरी की शादी कराना कानूनन अपराध था। अब जबकि किशोरी ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले की गलती को सुधारने का प्रयास किया है।

chat bot
आपका साथी