नगर निगम चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज

जागरण संवाददाता देवघर देवघर नगर निगम के साथ मधुपुर नगर परिषद का उपचुनाव होना है। मध

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM (IST)
नगर निगम चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज
नगर निगम चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज

जागरण संवाददाता, देवघर: देवघर नगर निगम के साथ मधुपुर नगर परिषद का उपचुनाव होना है। मधुपुर में केवल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। चुनाव को लेकर 1780 ईवीएम का एफएलसी यानी फ‌र्स्ट लेवल चेकिग कुमैठा में हो रहा है। एक सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इंजीनियरों की टीम सभी ईवीएम की जांच कर रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट देंगे।

माना यह जा रहा है कि इसके बाद मेयर एवं डिप्टी मेयर के पद पर आरक्षण तय होगा। फिर चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि आयोग के स्तर से चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। सरकार नियमावली में कुछ बदलाव करना चाहती है। इसलिए अभी चुनाव के तिथि की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। फिर भी यह तय है कि अगले महीने चुनाव की घोषणा हो जाए।

--------------------

36 वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण तय

निगम के होने वाले चुनाव को लेकर जिला पंचायती राज कार्यालय की ओर से अधिसूचना प्रकाशित की जा चुकी है। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कोटिवार आरक्षण तय कर दिया गया है।

वार्ड संख्या एक- पिछड़ा महिला

वार्ड संख्या दो- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या तीन- पिछड़ा अन्य

वार्ड संख्या चार- अनु.जा महिला

वार्ड संख्या पांच- पिछड़ा महिला

वार्ड संख्या छह- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या सात- अनु.जा अन्य

वार्ड संख्या आठ- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या नौ- पिछड़ा वर्ग अन्य

वार्ड संख्या दस- पिछड़ा वर्ग अन्य

वार्ड संख्या 11- पिछड़ा वर्ग महिला

वार्ड संख्या 12- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 13- पिछड़ा वर्ग महिला

वार्ड संख्या 14- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 15- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 16- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 17 अ.जाति अन्य

वार्ड संख्या 18- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 19- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 20- पिछड़ा वर्ग अन्य

वार्ड संख्या 21- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 22- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 23- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 24- पिछड़ा वर्ग महिला

वार्ड संख्या 25- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 26 अ.जाति महिला

वार्ड संख्या 27- पिछड़ा वर्ग महिला

वार्ड संख्या 28- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 29- पिछड़ा अन्य

वार्ड संख्या 30- अनारक्षित महिला

वार्ड संख्या 31- पिछड़ा अन्य

वार्ड संख्या 32- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 33- पिछड़ा अन्य

वार्ड संख्या 34- पिछड़ा महिला

वार्ड संख्या 35- अनारक्षित अन्य

वार्ड संख्या 36- अनारक्षित महिला

chat bot
आपका साथी