487 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, प्रशासन तैयार

संवाद सहयोगी मधुपुर मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में 487 मतदान केंद्रों पर 322090 मतदाता झामुमो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:03 PM (IST)
487 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, प्रशासन तैयार
487 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, प्रशासन तैयार

संवाद सहयोगी, मधुपुर : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में 487 मतदान केंद्रों पर 322090 मतदाता झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन, भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव, किशन कुमार बथवाल व राजेंद्र कुमार के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले इस विधानसभा क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र थे। इस उपचुनाव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 78 सहायक केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने को तैयार है।

मधुपुर में 170206 पुरुष व 151884 महिला मतदाता हैं। 4131 दिव्यांग मतदाताओं की संख्या है। पहले इस विधानसभा क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र थे। इस उपचुनाव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 78 सहायक केंद्र बनाए गए हैं। कुल 487 में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील, 12 वेनरेबल व 72 सामान्य बूथ हैं। देवीपुर प्रखंड में 63 बूथ व आठ सहायक बूथ, देवघर प्रखंड में 33 बूथ व छह सहायक बूथ, मधुपुर प्रखंड में 115 बूथ व 26 सहायक बूथ, मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में 44 बूथ व 15 सहायक बूथ, करौं प्रखंड में 79 बूथ व 12 सहायक बूथ तथा मार्गोमुंडा प्रखंड में 75 बूथ व 11 सहायक बूथ हैं।

21 मॉडल व तीन पिक बूथ : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 21 मॉडल (आदर्श) व तीन महिला (पिक) बूथ बने हैं। उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन बलथरबा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय समलापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कपसा, प्रखंड कार्यालय भवन गड़िया, नगर परिषद कार्यालय मधुपुर , नगर भवन मधुपुर, मध्य विद्यालय सिमरा, मध्य विद्यालय करौं पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय करौं पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलगढ़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांधडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरजोरी उत्तरी भाग, प्राथमिक विद्यालय लहरजोरी, मध्य विद्यालय कानो पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय भवन कानो पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फागो को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुपुर पूर्वी भाग व पश्चिमी भाग तथा मध्य विद्यालय भवन कल्होड़ को महिला मतदान केंद्र बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी