साढ़े छह किलो गीला अफीम के साथ पंस सदस्य सहित दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र प्रतापपुर (चतरा) थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से प्रतापपुर थाना पुलिस ने सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:30 PM (IST)
साढ़े छह किलो गीला अफीम के साथ पंस सदस्य सहित दो गिरफ्तार
साढ़े छह किलो गीला अफीम के साथ पंस सदस्य सहित दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा) : थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से प्रतापपुर थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम साढ़े छह किलो गिला अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी नरेश भारती का पुत्र अरविद भारती तथा पदुम साव का पुत्र बैजनाथ साव है। अरविद भारती पंचायत समिति सदस्य भी है। इस संबंध में थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि नारायणपुर गांव के अरविद भारती के मुर्गी फार्म में अवैध रुप से अफीम का खरीद फरोख्त होनेवाली है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम मुर्गी फार्म पहुंची। जहां पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने में सफल रही। थाना प्रभारी ने बताया कि अरविद भारती के हाथ में एक प्लास्टिक का झोला था। जिसमें साढ़े छह किलो गीला अफीम बरामद किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया कि इन दोनों के खिलाफ कुंदा थाना में भी दर्ज है।

chat bot
आपका साथी