ट्रांसफार्मर में लगी आग, हाई वोल्टेज से लाखों का नुकसान

संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड के जमरी बक्सपुरा पंचायत के चैनपुर गांव में शॉर्ट सर्कि संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड के जमरी बक्सपुरा पंचायत के चैनपुर गांव में शॉर्ट सर्कि संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड के जमरी बक्सपुरा पंचायत के चैनपुर गांव में शॉर्ट सर्कि संवाद सूत्र कान्हाचट्टी (चतरा) प्रखंड के जमरी बक्सपुरा पंचायत के चैनपुर गांव में शॉर्ट सर्कि।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:09 PM (IST)
ट्रांसफार्मर में लगी आग, हाई वोल्टेज से लाखों का नुकसान
ट्रांसफार्मर में लगी आग, हाई वोल्टेज से लाखों का नुकसान

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी (चतरा) : प्रखंड के जमरी बक्सपुरा पंचायत के चैनपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से अचानक हाई वोल्टेज हो गया और उससे लाखों का सामान जल गया। टीवी, फ्रीज, कूलर, वाशिग मशीन एवं अन्य विद्युत संचालित उपकरण जल गए। इधर ट्रांसफार्मर को जल जाने से गांव की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग का रूप ले लिया और वोल्टेज बढ़ गया। जिससे बिजली से संचालित होनेवाले ढेर सारे उपकरण जल गए। हालांकि बाद में इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई।

chat bot
आपका साथी