एटक का 100वां स्थापना दिवस आज

संवाद सूत्र टंडवा(चतरा) आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का 100वां स्थापना दिवस मगध अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:34 PM (IST)
एटक का 100वां स्थापना दिवस आज
एटक का 100वां स्थापना दिवस आज

संवाद सूत्र, टंडवा(चतरा) : आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का 100वां स्थापना दिवस मगध आम्रपाली क्षेत्र में पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर सभी जगह बैनर पोस्टर लगाया गया है। एटक सचिव विजय वेदिया ने बताया कि पूरे भारत में एटक ही ऐसा यूनियन है, जो सौ वर्षों से मजदूरों के हितों को लेकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 1920 इसका गठन मुंबई में हुआ था। जिसका अध्यक्ष कामरेड लाला लाजपत राय और महासचिव कामरेड वीएम सावर चुने गए थे। मगध आम्रपाली क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम कर त्योहार के रूप में मनाएंगे। एटक का यह शताब्दी वर्ष चल रहा है। मजदूरों के हित में कई कानून एटक में आंदोलन कर बनवाए हैं।

chat bot
आपका साथी