हाथियों का झुंड पहुंचा लावालौंग, एक की ली जान

संवाद सूत्र चतरा जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की रात जिले के लावलौंग प्रखंड में प्रव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:02 PM (IST)
हाथियों का झुंड पहुंचा लावालौंग, एक की ली जान
हाथियों का झुंड पहुंचा लावालौंग, एक की ली जान

संवाद सूत्र, चतरा : जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की रात जिले के लावलौंग प्रखंड में प्रवेश किया। झुंड में तकरीबन 12 हाथी हैं। रात में ही हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण की जान ले ली और 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में धान की फसल को नष्ट कर दिया। हाथियों को भगाने के लिए पूरी रात गांव के लोग मशक्कत करते रहे। जानकारी के अनुसार रिमी पंचायत के मजडीहा गांव में साठ वर्षीय रामेश्वर का सामना हाथियों से हो गया। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले हाथी हिसक हो गए और पटक-पटक कर उसकी जान ले ली। राजेश्वर डालटेनगंज जिले के लोहरसी थाना क्षेत्र के पिपराटांड गांव स्थित अपने समधी के घर से वापस आ रहे थे। इसी क्रम में मजडीहा गांव के स्कूल के पास जंगली हाथियों ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गुस्साए ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के लिए आग का सहारा लिया। इस क्रम में हाथियों ने धान न की फसलों नष्ट कर दिया। ग्रामीणों का मानें तो दस एकड़ से अधिक फसल को हाथियों ने नष्ट कर दिया।

chat bot
आपका साथी