पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित Chatra News

पुलिस अधीक्षक ने शहीद दोनों जवानों के परिजनों से भेंट कर उनकी पत्नी को शाल प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 02:54 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 02:54 PM (IST)
पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित Chatra News
पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित Chatra News

चतरा, जेएनएन। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हए जिला बल के जवानों के परिजनों को पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर ने रविवार को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके घरों पर स्वयं पुलिस अधीक्षक ने दिया। इसका आयोजन वीरगाथा कार्यक्रम के तहत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने शहीद दोनों जवानों के परिजनों से भेंट कर उनकी पत्नी को शाल, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नायकाबिगहा निवासी कंहाई सिंह 30 जून 2008 को रांची जिले के तमाड़ में भाकपा माओवादी उग्रवादियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वहीं 30 अक्टूबर 2008 को घाटशिला थाना क्षेत्र में माओवादी उग्रवादियों ने लैंड माइंस विस्फोट कर पुलिस के एक वाहन को उड़ा दिया था। जिसमें सिमरिया थाना क्षेत्र के चोपे बड़कागांव निवासी पुलिस बल का चालक सुलेमान कुजूर शहीद हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने शहीद दोनों जवानों के परिजनों से भेंट कर उनकी पत्नी को शाल, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है। उनकी कुर्बानी को झारखंड पुलिस कभी नहीं भूल सकती है। उनकी वीरता ओर साहसिक मुठभेड़ के लिए स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा और समस्त पुलिस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

chat bot
आपका साथी