जिप सदस्य ने सुधारी सड़क की दशा

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) नगवां-ढोठवा रोड की स्थिति अब कुछ सुधर गई है। इटखोरी के िसंवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) नगवां-ढोठवा रोड की स्थिति अब कुछ सुधर गई है। इटखोरी के ि संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) नगवां-ढोठवा रोड की स्थिति अब कुछ सुधर गई है। इटखोरी के।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:58 PM (IST)
जिप सदस्य ने सुधारी सड़क की दशा
जिप सदस्य ने सुधारी सड़क की दशा

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): नगवां-ढोठवा रोड की स्थिति अब कुछ सुधर गई है। इटखोरी के जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार साव ने अपने निजी खर्च पर फिलहाल इस सड़क की दशा को कुछ हद तक सुधार दिया है। जिससे राहगीरों को थोड़ी राहत मिल गई है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ दशक से इस महत्वपूर्ण सड़क की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई थी। इधर बरसात का मौसम आने के बाद सड़क की दशा और खराब हो गई थी। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की उदासीनता देखने के पश्चात जिप सदस्य ने स्वयं इस सड़क की दशा सुधारने का बीड़ा उठाया। उन्होंने सड़क में कीचड़ के जमाव को हटवाने के पश्चात मोरम डलवा कर सड़क को चलने-फिरने लायक बना दिया। जिप सदस्य ने बताया कि बरसात के पश्चात नगवा-ढोठवा रोड के नव निर्माण का प्रयास जोर-शोर से शुरू किया जाएगा। हालांकि उनके प्रयास से इस सड़क का टेंडर निकाला गया था। लेकिन किसी वजह से टेंडर रद हो गया।

chat bot
आपका साथी