शिवालयों में पुलिस का पहरा, घरों में हुआ रूद्राभिषेक

जागरण संवाददाता चतरा सावन की शुरूआत सोमवार से हो चुकी है। लेकिन शिवालयों में पुलिस क जागरण संवाददाता चतरा सावन की शुरूआत सोमवार से हो चुकी है। लेकिन शिवालयों में पुलिस क जागरण संवाददाता चतरा सावन की शुरूआत सोमवार से हो चुकी है। लेकिन शिवालयों में पुलिस क जागरण संवाददाता चतरा सावन की शुरूआत सोमवार से हो चुकी है। लेकिन शिवालयों में पुलिस क।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:51 PM (IST)
शिवालयों में पुलिस का पहरा, घरों में हुआ रूद्राभिषेक
शिवालयों में पुलिस का पहरा, घरों में हुआ रूद्राभिषेक

जागरण संवाददाता, चतरा : सावन की शुरूआत सोमवार से हो चुकी है। लेकिन शिवालयों में पुलिस का पहरा लगा हुआ है। शिवभक्तों के प्रवेश पर रोक है। सिर्फ मंदिर कमेटी के लोग ही बाबा भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर सकते हैं। दरअसल कोरोना को लेकर धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है। पिछले करीब साढ़े तीन महीना से धार्मिक स्थलों पर किसी आम व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित है। प्रतिबंध के बाद भी शहर के कठौतिया शिव मंदिर में भक्तों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी थी। लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मंदिर में प्रवेश से रोक दिया। इसके लिए पुलिसकर्मियों को हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा। बहरहाल उसके बाद भी शिवभक्तों का उत्साह चरम रहा। शिवभक्त घरों में भी बाबा भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। प्राय: सभी घरों में हर-हर महादेव का जयघोष होते रहा। अहले सुबह श्रद्धालु स्नान ध्यान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक की तैयारियों में जुट गए थे। कुछ स्थानों पर शारीरिक दूरियों के साथ शिव भक्त शिवालय पहुंचे और पूजा अर्चन कर वापस लौट आए। लेकिन प्राय: लोग घरों में ही सोमवारी की पूजा अर्चन की।

chat bot
आपका साथी