भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) इटखोरी थाना क्षेत्र के परोका गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। चार गंभर रूप से घायल को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:52 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा) : इटखोरी थाना क्षेत्र के परोका गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों ओर से लाठियां व तलवारे चली। जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के अभिमन्यु राणा, कार्तिक राणा, रंजीत राणा एवं दूसरे पक्ष के सुबोध राणा, राजेंद्र राणा एवं छाया देवी शामिल हैं। घायलों में अभिमन्यु राणा, कार्तिक राणा, सुबोध राणा एवं राजेंद्र राणा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। मारपीट की इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने गांव में कैंप लगा दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच रैयती जमीन को लेकर पिछले डेढ़ माह से विवाद कायम था। बुधवार की सुबह जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से तलवारे व लाठियां चलने लगी। गांव के लोग बताते हैं कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे की जान लेने पर आमादा थे। लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस के पहुंच जाने की वजह से स्थिति और नहीं बिगड़ सकी। बताया जाता है कि मारपीट की घटना के दौरान ही एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के घर में आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। बाद में फायर ब्रिगेड को बुलाकर घर में लगी आग को पूरी तरह बुझाया गया। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गांव में पुलिस का कैंप भी लगा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी