शारदा ने दिखाई किसानों को नई राह

लक्ष्मण दांगी गिद्धौर अपने प्रयासों से कुशल कृषक का तमगा हासिल कर शारदा देवी इलाके की दीद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:03 PM (IST)
शारदा ने दिखाई किसानों को नई राह
शारदा ने दिखाई किसानों को नई राह

लक्ष्मण दांगी, गिद्धौर : अपने प्रयासों से कुशल कृषक का तमगा हासिल कर शारदा देवी इलाके की दीदी बन चुकी हैं। यही वजह है कि कई किसान उनसे प्रेरणा लेकर आधुनिक खेती करने लगे हैं। शारदा देवी मूंगफली, मकई, धान, तरबूज व विभिन्न सब्जियों की खेती करतीं हैं। बेहतर खेती करने को लेकर कृषि विभाग द्वारा कई बार इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। यहां तक कि कृषि विभाग ने उन्हें पावर ट्रिलर, ट्रैक्टर सहित अन्य उपकरण भी दिए गए हैं। शारदा देवी प्रखंड मुख्यालय में एक कृषि बैंक का भी संचालन करती हैं। जहां से किसान कम दर पर पावर ट्रिलर सहित अन्य उपकरण उपयोग में लाते हैं। शारदा देवी कहती हैं, श्री विधि से खेती करने से न केवल फसल की पैदावार बेहतर होती है, बल्कि फसल की पटवन एवं खर पतवार हटाने में भी सहायता मिलती है। श्री विधि से फसल लगाने पर फसलों के बीच एक निश्चित दूरी बन जाती है, जिससे फसल काफी फैलती है और इसके बीच हवा व धूप का संचालन भी बेहतर होता है। उन्होंने किसानों को इसी विधि से खेती करने की सलाह दी। कहा, समय-समय पर कृषि विज्ञान केंद्र में फसल के पैदावार बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें वह शामिल होकर बेहतर पैदावार के तरीके सिखती हैं। वह प्रखंड में संचालित एक स्वयंसेवी संस्था झारखंड लोक विकास केंद्र की सचिव भी हैं। बताया, इस संस्था में अब तक दो सौ से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। जिसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस संस्था के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी