पत्थर खनन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं

संवाद सूत्र सिमरिया जिले में खनन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। यह संपूर्ण इलाका पठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:56 PM (IST)
पत्थर खनन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं
पत्थर खनन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं

संवाद सूत्र, सिमरिया: जिले में खनन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। यह संपूर्ण इलाका पठारी इलाका है जिसके चलते यहां पत्थरों का विशाल भंडार मौजूद है। यदि इस भंडार के उत्खनन पर ध्यान दिया जाए तो यह बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन करेगा। क्योंकि पत्थर का भंडार जिले के लगभग सभी प्रखंडों में मौजूद हैं। वर्तमान समय में पत्थरों के खनन का कार्य चल भी रहा है कितु अभी भी इसमें बहुत कुछ करना बाकी है। राजस्थान हरियाणा आदि प्रदेशों से लौटे कई मजदूर पत्थरों के खनन का हुनर रखते हैं। उन्हें इस कार्य का लंबा अनुभव भी है। यदि जिले में पत्थर खनन को औद्योगिक स्वरूप मिले इन प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा और उनकी रोजी-रोटी आसानी से चल पाएगी। इसके लिए थोड़े नियम कानून में सुधार और सरकारी सहयोग की आवश्यकता है। राजस्थान से लौटे प्रवासी मजदूर राजेश महतो, मोहन प्रजापति और मनोज भुईयां ने बताया कि राजस्थान में खनन के क्षेत्र में बेहतर प्रगति की है। वहां के बड़े खदानों में सैकड़ों मजदूर एक साथ काम करते हैं। झारखंड से गए मजदूर वहां मशीनों के संचालन से लेकर खनन तक के हरेक विभाग में कार्य करते हैं। उन्हें क्षेत्र में बेहतर जानकारी और समझ है। यदि अपने क्षेत्र में खनन का कार्य आगे बढ़े और रोजगार मिले तो दूसरे प्रदेशों में जाकर मजदूरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी साथ हीं सड़कों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में लगने वाले पत्थरों का मूल्य भी सस्ता होगा। जिससे विकास की गति तेज होगी। अपने क्षेत्र में रोजगार मिलने से गांव की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। अपने क्षेत्र में श्रम शक्ति की कोई कमी नहीं है सिर्फ खनन उद्योग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

कोट

यह सही है कि जिले में खनन उद्योग की असीम संभावनाएं है। खनन से मजदूरों का अच्छा खासा रोजगार भी मिलेगा। वर्तमान समय में चल रहे खनन में सुधार की आवश्यकता है तथा अन्य बड़े खदान खोलने की जरूरत है। इस संदर्भ में मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा तथा इस दिशा में सार्थक प्रयास की अपील करूंगा।

किशुन दास

विधायक, सिमरिया।

chat bot
आपका साथी