गेरुआ नदी पर बना डायवर्सन के बीचों-बीच फसा ट्रैक्टर व मजदूर, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

संवाद सूत्र टंडवा(चतरा) प्रखंड क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे से हो रही बारिश से गेरुवा नदी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:16 PM (IST)
गेरुआ नदी पर बना डायवर्सन के बीचों-बीच फसा ट्रैक्टर व मजदूर, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर
गेरुआ नदी पर बना डायवर्सन के बीचों-बीच फसा ट्रैक्टर व मजदूर, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

संवाद सूत्र, टंडवा(चतरा): प्रखंड क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे से हो रही बारिश से गेरुवा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ में एक ट्रैक्टर व मजदूर नदी के बीच डायवर्सन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू कर मजदूरों को बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर चालक महेश कुमार व मजदूर मोहन गंझु केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्री गांव के रहने वाले है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर वाहन नदी में बालू का उठाव कर रहा था। इसी दौरान नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें चालक व मजदूर टैक्टर सहित डायवर्शन के बीचो बीच फंस गए। उसके बाद दोनों ने मदद की गुहार लगाई गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय बीडीओ रंथु महतो व पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को दी। बीडीओ व पुलिस निरीक्षक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर चालक व मजदूर को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। यहां बता दें कि एक वर्ष पूर्व ही पथ निर्माण विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ खर्च कर डायवर्सन का निर्माण कराया गया था। लेकिन वह डायवर्शन ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और वह बेकार हो गया डायवर्सन के नीचे बालू भर गया। जिसके कारण बारिश का पानी डायर्वसन के उपर से बहता है।

::::::::::::::

रेक्सयू में शामिल लोग होंगे सम्मानित

गेरुआ नदी में आई बाढ़ से एक ट्रैक्टर व मजदूर नदी पर बने डायवर्सन के बीचो बीच फंस गया। जिसे रेक्सयू कर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। इस साहसिक कार्य करने वाले कृष्णा गुप्ता, गणेश कुमार ,जितेन्द्र गुप्ता एवं अवध गुप्ता को प्रखंड प्रशासन सम्मनित करेगी। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी।

chat bot
आपका साथी