शक्ति की भक्ति में लीन हुआ शहर

संवाद सूत्र चतरा शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र का धूम मचा हुआ है। जगह-जगह महाआरती के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:41 PM (IST)
शक्ति की भक्ति में लीन हुआ शहर
शक्ति की भक्ति में लीन हुआ शहर

संवाद सूत्र, चतरा : शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र का धूम मचा हुआ है। जगह-जगह महाआरती के आयोजन हो रहा है, तो कई जगहों पर पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार हो रहे हैं। पूरा शहर भक्ति में लीन है। संध्याकाल महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। कोविड के कारण इस बार शहर में बहुत सारे स्थानों पर माता रानी की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। सार्वजिनक स्थलों पर विशाल पंडाल का निर्माण नहीं किया गया। फिर भी संध्या आरती में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। पूजा समितियों के सदस्यों द्वारा भक्तों की सुरक्षा व प्रसाद वितरण के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की है। पूजा पंडालों के समीप सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात किया गया है। सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक लव कुमार स्वयं अपने हाथों में सुरक्षा का कमान संभाले हुए हैं। नवरात्र को लेकर शहर के सभी देवी मंदिरों में मां की आराधना चल रही है। अहले सुबह से ही भक्त स्नान आदि से निवृत्त होकर मां की भक्ति में लीन हो जाते हैं। देवी मंदिरों में जल अर्पण के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाता है।

chat bot
आपका साथी