संवेदनशील स्थलों पर आज शाम से प्रतिनियुक्त होंगे दंडाधिकारी

जागरण संवाददाता चतरा जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा को लेकर सतर्कता का आदेश दिया है। जिले क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:46 PM (IST)
संवेदनशील स्थलों पर आज शाम से प्रतिनियुक्त होंगे दंडाधिकारी
संवेदनशील स्थलों पर आज शाम से प्रतिनियुक्त होंगे दंडाधिकारी

जागरण संवाददाता, चतरा : जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा को लेकर सतर्कता का आदेश दिया है। जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बल के जवानों को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा। दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति शुक्रवार की शाम से होगी। जिला प्रशासन ने पहले ही कोविड-19 को लेकर दिशा निर्देशों जारी कर चुका है। जिस पर शत प्रतिशत पालन का निर्देश दिया गया है। कोविड की वजह से इस बार 157 स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सभी पूजा पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन जुलूस को स्काट करने और गश्ती के लिए अलग से व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। प्रतिमा विसर्जन जुलूस को नियंत्रित करने के लिए केसरी चौक पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया जाएगा। जुलूस में असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निबटेगी।

दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त दिव्यांशु झा और पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा का संयुक्त आदेश शुक्रवार को जारी किया जाएगा। जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में यह स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी परिस्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। उनकी गतिविधियों पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी। शराब की दुकानों को सख्ती से बंद कराने का निर्देश दिया गया है। यह बंदी सिर्फ और सिर्फ विजया दशमी को होगी। जिला प्रशासन ने 144 स्थानों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया है। चिह्नित किए गए इन सभी स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। मस्जिद और मंदिर के समीप से मूर्ति विसर्जन जुलूस गुजरने की स्थिति में पूरी सुरक्षा का निर्देश दिया गया है। ताकि उपद्रवी तत्व किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं कर सके। आदेश में यह भी कहा गया है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।

chat bot
आपका साथी