कमात गांव में सादगी से मनाई जा रही दुर्गा पूजा

संवाद सहयोगी चतरा सदर प्रखंड के दारियातु पंचायत स्थित कमत गांव में पिछले पांच वर्ष से दुर्गा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:07 PM (IST)
कमात गांव में सादगी से मनाई जा रही दुर्गा पूजा
कमात गांव में सादगी से मनाई जा रही दुर्गा पूजा

संवाद सहयोगी, चतरा : सदर प्रखंड के दारियातु पंचायत स्थित कमत गांव में पिछले पांच वर्ष से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। शुरुआती दौर में इस गांव में दुर्गा पूजा काफी उत्साह व धूमधाम किया जा रहा था। परंतु इस वर्ष कोरोना वायरस व सरकार के गाइडलाइन के कारण सादगी के साथ दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है।हालांकि दुर्गा पूजा को लेकर गांव में काफी उत्साह है। दुर्गा पूजा गांव के देवी मंडप के समीप मनाया जाता है। दुर्गा पूजा देवी मंडप के पुजारी दुलारचंद पांडेय द्वारा विधि विधान के साथ किया जा रहा है। दुर्गा पाठ पर गांव के प्रभु सिंह पुजारी है। बताया गया कि दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने में रुपेंद्र कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह,तापेश्वर सिंह, गोवर्धन सिंह, रामपति सिंह, नगीना सिंह, विजय, शुकर साव, राजेंद्र भुइयां,राजकुमार सिंह, शिव सागर सिंह, सौरभ कुमार, अमरजीत सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य की भूमिका अहम है।

chat bot
आपका साथी