तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद

संवाद सूत्र मयूरहंड(चतरा) थाना क्षेत्र के गोरैया गांव के हेठचक तालाब से पुलिस ने मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM (IST)
तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद
तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद

संवाद सूत्र, मयूरहंड(चतरा) : थाना क्षेत्र के गोरैया गांव के हेठचक तालाब से पुलिस ने मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार तालाब के पास अभिमन्यु चंद्रवंशी राज मिस्त्री का काम कर रहा था। तभी दक्षिण दिशा से एक युवक को चिल्लाते हुए तालाब की ओर बढ़ते देखा। जब तक वह वहां पर पहुंच पाता तब तक युवक तालाब में छलांग लगा चुका था। जिसके बाद वह बाहर नहीं आया। युवक को तालाब में डूबने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास को घटना की जानकारी दी। बीडीओ ने थाना प्रभारी रूपेश कुमार को दल बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। घटना स्थल पर पहुंचने के पुलिस ने ग्रामीणों से शव को निकालने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीण उदय सिंह, अरविद सिंह व दिलीप सिंह तालाब से डूबे अज्ञात युवक को बाहर निकाला।

chat bot
आपका साथी