अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया वृक्षों के संरक्षण का संकल्प

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान कार्यक्रम के तहत मंगलवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:58 PM (IST)
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया वृक्षों के संरक्षण का संकल्प
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया वृक्षों के संरक्षण का संकल्प

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को यहां के प्रखंड कार्यालय परिसर तथा थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। दोनों स्थानों पर अधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों तथा राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने भी पौधा लगाया। इस मौके पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने वृक्षों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। पौधरोपण के कार्यक्रम की आवाज प्रखंड कार्यालय परिसर से की गई। पौधा लगाने से पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार साव, भाजपा के जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने पौधों को साक्षी मानकर जिदगी भर वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने महोगनी का पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के पश्चात जिला परिषद सदस्य, भाजपा के जिला महामंत्री एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने भी बरगद, सागवान, करंज आदि का पौधा लगाया। प्रखंड कार्यालय परिसर के पश्चात थाना परिसर में भी पौधरोपण किया गया। थाना परिसर में थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्र ने सर्वप्रथम सबसे अधिक आक्सीजन उपलब्ध कराने वाले पीपल का पौधा लगाया। इसके बाद अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने आम, सागवान, कटहल, महोगनी आदि का पौधा रोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात उपरोक्त अधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आक्सीजन है वरदान कार्यक्रम के तहत दैनिक जागरण ने धरती को हरा-भरा करने का जो अभियान चलाया है, वह काफी सराहनीय है। इस अभियान से पौधरोपण के प्रति आम जनता भी जागरूक होगी। लोग वृक्षों के संरक्षण के प्रति प्रेरित भी होंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि हर व्यक्ति प्रत्येक वर्ष कम से कम पांच पौधा जरूर लगाएं। पौधों को लगाने के पश्चात नियमित रूप से उसकी देखभाल भी करें। ताकि पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप धारण करने के पश्चात धरती पर जीवन को प्राणवायु आक्सीजन उपलब्ध कराते रहें।

chat bot
आपका साथी