पेट्रोल-डीजल ने लगाया शतक

संवाद सहयोगी चतरा पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:36 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल ने लगाया शतक
पेट्रोल-डीजल ने लगाया शतक

संवाद सहयोगी, चतरा : पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। यहां पेट्रोल व डीजल प्रति लीटर शतक पार कर लिया है। दोनों के बीच मात्र 48 पैसे प्रति लीटर का अंतर है। रविवार को पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपए और डीजल की कीमत 101.06 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि 11 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक स्थिति सामान्य रही। वही 14 अक्टूबर को पेट्रोल में 33 पैसे की वृद्धि हुई। जबकि डीजल में 34 पैसे की गिरावट दर्ज हुई। यहां स्पीड की कीमत में दो से तीन रूपए का फासला है। लगातार बढ़ रही पेट्रोल व डीजल की कीमत ने जहां आम लोगों को बेहाल कर दिया है। वही दूसरी तरफ किसानों के लिए डीजल की कीमतों की बढ़तोरी से खासे परेशान है। चूंकि छोटे या बड़े किसान खेतों की जुताई में ट्रैक्टर व पानी पटवन के लिए मोटर का इस्तेमाल करते है। डीजल की महंगाई के चलते ट्रैक्टर व मोटर पंप सेट का रेट दोगुना होने के कारण किसान चितित दिख रहे है। पेट्र्रोल-डीजल के बढ़ते दाम खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा झटका दे रही है। कोविड के कारण पहले ही आम लोगों के बजट खर्च बढ़ गया है। घर की राशन व साग-सब्जियां भी महंगी हो गई है। इसके अलावा सरसों तेल, दालें सहित सब्जियों और फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पिछले दस दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। एक दिन भी लोगों को राहत नही मिल रहा है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल व डीजल की कीमत सर्वोच्च स्तर पर है। लगातार बढ़ रही कीमतों से उनके बजट पर काफी असर पड़ रहा है।

:::::::::::::::::

दस दिनों का पेट्रोल व डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

तारीख पेट्रोल डीजल

08 अक्टूबर 99.71 98.86

09 अक्टूबर 99.99 99.23

10 अक्टूबर 100.27 99.60

11 अक्टूबर 100.55 99.96

12 अक्टूबर 100.55 99.96

13 अक्टूबर 100.55 99.66

14 अक्टूबर 100.88 100.32

15 अक्टूबर 101.21 100.69

16 अक्टूबर 101.54 101.06

17 अक्टूबर 101.54 101.06

chat bot
आपका साथी