क्रय केंद्र से धान का नहीं हो रहा उठाव, परेशान हैं किसान

संवाद सूत्र मयूरहंड(चतरा) प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए क्रय केंद्र से धान का उठाव नहीं हो र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:20 PM (IST)
क्रय केंद्र से धान का नहीं हो रहा उठाव, परेशान हैं किसान
क्रय केंद्र से धान का नहीं हो रहा उठाव, परेशान हैं किसान

संवाद सूत्र, मयूरहंड(चतरा) : प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए क्रय केंद्र से धान का उठाव नहीं हो रहा है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसान प्रतिदिन एफसीआइ गोदाम का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसानों ने बताया कि धान क्रय लेकर मैसेज भेज दिया गया है। इसके बावजूद किसानों का धान नहीं लिया जा रहा। धान लेने को लेकर बनाया गया गोदाम भरा पड़ा है। गोदाम से धान का उठाव भारतीय खाद्य निगम नहीं कर रहा है। किसान मृत्युंजय सिंह ने बताया की मैसेज आने के बाद कई बार केंद्र धान लेकर गोदाम तक गए पर एफसीआइ अधिकारी से धान लेने से इंकार कर दिया। अधिकारियों के द्वारा गोदाम में धान रखने व धान लेने को लेकर बोरा उपलब्ध नही होने की बात की जा रही है। सिंह ने बताया कि यदि हालात रही तो किसान आखिर में बिचौलियों के हाथ धान बेचने को विवश होंगे। वहीं नारायण साव ने बताया कि पिछले बार इसी तरह से धान लेने को लेकर अधिकारियों के द्वारा तरह तरह बात की जा रही थी। बाद में लगभग दर्जनभर किसानों को अपने प्रखंड की जगह चतरा क्रय केंद्र के धान भेजना पड़ा था। बताते चले कि किसानों का धान देने को लेकर मैसेज आने के बाद धान देने से वंचित रहना पड़ रहा है। जिसके कारण कई किसान तो धान क्रय केंद्र के बाहर ही अपने धान को रखकर उसकी रखवाली कर रहे है। इधर केंद्र में प्रतिनियुक्त अधिकारी ने बताया कि लिए गए धान का उठाव समय पर नही हो रहा है। जिसके कारण गोदाम धान के बोरो से भरा पड़ा है। जब तक धान का उठाव नही हो पाएगा तब तक धान क्रय करना मुश्किल है।

chat bot
आपका साथी