माओवादियों की हिसक कार्रवाई से दहशत में ग्रामीणों

जागरण संवाददाता चतरा भाकपा माओवादियों की हिसक कार्रवाई से जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्ष्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:09 AM (IST)
माओवादियों की हिसक कार्रवाई से दहशत में ग्रामीणों
माओवादियों की हिसक कार्रवाई से दहशत में ग्रामीणों

जागरण संवाददाता, चतरा : भाकपा माओवादियों की हिसक कार्रवाई से जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत व्याप्त हो गया है। माओवादियों ने 48 घंटों के भीतर दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो की गोली मारकर हत्या कर दी है। लंबे समय के बाद भाकपा माओवादियों की सक्रियता देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, वे पूरी तरह से हिसक हैं। रविवार की शाम पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के ललकीमाटी में नागेश्वरी देवी नामक महिला की गोली मार कर हत्या की, तो वहीं मंगलवार को मयूरहंड थाना क्षेत्र कुंदरी में नागेश्वर यादव का गोलियों से भून दिया। दोनों के ऊपर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। माओवादियों के आक्रमक रवैया को देखते हुए यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दूसरी बड़ी घटनाओं को भी अंजाम दे सकते हैं। माओवादियों की अचानक बढ़ी गतिविधियों से ग्रामीण सकते हैं। करीब तीन से साढे तीन वर्षों तक भाकपा माओवादी बिल्कुल शांत थे। किसी प्रकार की कोई घटना को अंजाम नहीं दिया था। लेकिन हाल के डेढ दो महीनों से उनकी गतिविधियों की चर्चा शुरू हो गई थी। उसी समय से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि माओवादी अपना जनाधार को वापस पाने के लिए हिसक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

chat bot
आपका साथी