भतीजा ने भाजपा नेता चाचा पर दागी गोली, बाल-बाल बचे

संवाद सूत्र प्रतापपुर (चतरा) प्रखंड मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र के घोरीघाट के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:47 PM (IST)
भतीजा ने भाजपा नेता चाचा पर दागी गोली, बाल-बाल बचे
भतीजा ने भाजपा नेता चाचा पर दागी गोली, बाल-बाल बचे

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा) : प्रखंड मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र के घोरीघाट के मुख्य बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता प्रेम कुमार पर जान लेवा हमला हुआ है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष घोरीघाट निवासी प्रेम कुमार पर यह जान लेवा हमला उनके भतीजा विकास कुमार उर्फ विक्की ने किया है। विक्की ने चाचा को जान मारने की नियत से गोली चलाई। संयोग यह रहा कि गोली चाचा को नहीं लगी, बल्कि निकट खड़े एक अन्य व्यक्ति रामाधार यादव के पैर में लगी, जिससे वह जख्मी हो गए। फायरिग के बाद आसपास में कोहराम मच गया। जख्मी यादव को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलती ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी स्थिति की जानकारी ली।

इधर गोली चलाने के बाद युवक पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गया। चाचा और भतीजा के बीच जमीन विवाद का मामला चल रहा है। भाजपा नेता प्रेम कुमार ने बताया कि आपसी सहमति से घर तथा जमीन का बंटवारा हो चुका है। लेकिन उनके मृतक भाई का पुत्र विकास कुमार उसे मानने को तैयार नहीं है। बंटवारा उनके पिता की जिदगी में ही हुई थी। इसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। चाचा का आरोप है कि विकास कुमार आपराधिक चरित्र का युवक है। वह पहले भी जान मारने की धमकी दे चुका है। थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोली चलाने वाला युवक का हाथ पिस्टल लिए फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। चूंकि गोली चलाने के बाद वह बिहार की ओर फरार हो गया है। निकटवर्ती थाना शेरघाटी से सहयोग लेकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी