प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 07:11 PM (IST)
प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव
प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा) : प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को आम के पेड़ की डाली से लटका दिया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना सोमवार को बांका गांव में घटी है। मृतक युवक बीस वर्षीय अशोक यादव गेंजना पंचायत के खराटी गांव निवासी रामदेव यादव का पुत्र था। मृतक के पिता का आरोप है कि हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को पेड़ से लटका गया है। उनके बयान पर सात लोगों को आरोपित बनाया गया है। सभी आरोपी गोसपुर गांव के रहने वाले हैं। जिसमें धनंजय यादव, विजय यादव, अजय यादव तीनों पिता कुली यादव, कुली यादव, मृतक का चचेरा भाई व उसकी पत्नी तथा एक लड़की शामिल है। प्राथमिकी के बाद सभी आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार युवक अशोक यादव का चचेरा भाई की साली के साथ प्रेम प्रसंग था। एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का चक्कर चल रहा था। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने विरोध जताया था। लेकिन युवक और युवती दोनों उनकी बातों को नजर अंदाज करते गए। युवक दिल्ली में रहता था। 28 अगस्त को वह दिल्ली से गांव वापस लौट आया और 29 अगस्त की सुबह करीब दस बजे खराटी से निकल गया। दोपहर करीब बारह बजे अपने फूफा ननकू यादव के घर जिरूहुलिया पहुंचा। प्रेमिका बांका स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान लड़की के पिता, भाई आदि ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है।

chat bot
आपका साथी