रिमझिम फुहारों के साथ सावन माह का प्रवेश

संवाद सूत्र सिमरिया आकाश में लहराते बादलों के झुंड और मदमस्त फुहारों के साथ मनभावन सा संवाद सूत्र सिमरिया आकाश में लहराते बादलों के झुंड और मदमस्त फुहारों के साथ मनभावन सा संवाद सूत्र सिमरिया आकाश में लहराते बादलों के झुंड और मदमस्त फुहारों के साथ मनभावन सा संवाद सूत्र सिमरिया आकाश में लहराते बादलों के झुंड और मदमस्त फुहारों के साथ मनभावन सा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:57 PM (IST)
रिमझिम फुहारों के साथ सावन माह का प्रवेश
रिमझिम फुहारों के साथ सावन माह का प्रवेश

संवाद सूत्र, सिमरिया: आकाश में लहराते बादलों के झुंड और मदमस्त फुहारों के साथ मनभावन सावन का प्रवेश हुआ है। सावन के चरण पड़ते ही माहौल खुशनुमा हो उठा है। सावन का महीना महादेव को समर्पित है ऐसे में शिवालय गुलजार हो उठे हैं। इस बार सावन का आगाज सोमवार से हुआ है। सावन में सोमवार का दिन विशेष महत्व रखता है। यह दिन भगवान शिव के आराधना का उत्तम दिन माना गया है। ऐसे में शिवालयों में भीड़ उमड़ रही है। वहां पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। वैसे सावन में प्रत्येक दिन पूजा-अर्चना की जाएगी जिसे लेकर श्रद्धालु आध्यात्मिकता और सात्विकता का पालन करेंगे। इस बार लॉकडाउन के कारण श्रद्धालुओं कांवर लेकर बाबाधाम नहीं जा पाएंगे, जिससे थोड़ी मायूसी है बावजूद श्रद्धालु अध्यात्म में लीन हैं। सावन का महीना पर्व त्योहारों से सजा है। इस महीने में विविध पर्व त्यौहार मनाए जाते है। जिनमें नाग पंचमी और रक्षाबंधन प्रमुख है। सावन माह में हरी चूड़ियां और मेहंदी विशेष महत्व रखती है ऐसे में उसकी पूछ बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी