मानसून मेहरबान, खेती-बाड़ी में जुटे किसान

संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) इस वर्ष क्षेत्र पर मानसून पूरी तरह मेहरबान है। तकरीबन हर दिसंवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) इस वर्ष क्षेत्र पर मानसून पूरी तरह मेहरबान है। तकरीबन हर दि संवाद सहयोगी इटखोरी (चतरा) इस वर्ष क्षेत्र पर मानसून पूरी तरह मेहरबान है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:15 AM (IST)
मानसून मेहरबान, खेती-बाड़ी में जुटे किसान
मानसून मेहरबान, खेती-बाड़ी में जुटे किसान

संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा) : इस वर्ष क्षेत्र पर मानसून पूरी तरह मेहरबान है। तकरीबन हर दिन बरसात हो रही है। जिसका लाभ किसान बखूबी उठा रहे हैं। सब कुछ छोड़ कर किसान जी जान से खेती-बाड़ी में जुट गए हैं। वर्तमान समय में क्षेत्र में इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़कर धनरोपनी का काम शुरू नहीं हुआ है। लेकिन एक सप्ताह के बाद धनरोपनी का काम जोर-शोर से शुरू हो जाएगा। धनरोपनी के लिए किसानों ने खेतों को तैयार करने का काम तेज रफ्तार से शुरू कर दिया है। खेतों की जोताई तथा खरपतवार निकालने का काम किसान हर दिन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अभी बीहन तैयार होने में एक सप्ताह का वक्त है। तब तक खेतों को तैयार कर रहे हैं। एक सप्ताह के बाद धानरोपनी का भी काम शुरू हो जाएगा। मानसून की वर्तमान स्थिति को देखकर किसान यह भी कहते हैं कि इस वर्ष क्षेत्र में धान की उपज काफी अच्छी होगी। क्योंकि मानसून का लाभ उठाकर किसानों ने व्यापक पैमाने पर धान की खेती करने के लिए बीहन तैयार किया है। किसानों का यह भी कहना है कि अच्छी बारिश का लाभ रबी फसल के वक्त भी मिलेगा।

chat bot
आपका साथी