शनि देव मंदिर में खिचड़ी के भोग का शुभारंभ

संवाद सूत्र इटखोरी (चतरा) मां भद्रकाली मंदिर परिसर में अवस्थित शनि देव महाराज के मंदिर मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:29 PM (IST)
शनि देव मंदिर में खिचड़ी के भोग का शुभारंभ
शनि देव मंदिर में खिचड़ी के भोग का शुभारंभ

संवाद सूत्र, इटखोरी (चतरा): मां भद्रकाली मंदिर परिसर में अवस्थित शनि देव महाराज के मंदिर में शनिवार को खिचड़ी के प्रसाद के भोग का शुभारंभ किया गया। अब हर सप्ताह शनिवार के दिन शनि देव महाराज के मंदिर में खिचड़ी के प्रसाद के भोग का चढ़ावा होगा। खिचड़ी के भोग का वितरण भक्तों के बीच भी किया जाएगा। शनिदेव मंदिर में खिचड़ी के भोग की व्यवस्था इटखोरी के जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार साव के माध्यम से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार के दिन शनिदेव का दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। मंदिर के सामने भक्त शनि शीला पर सरसों के तेल का भी चढ़ावा करते हैं। अब भक्तों को दोपहर के पश्चात पिछड़ी के भोग का प्रसाद भी मिला करेगा। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि यह व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी। खिचड़ी का भोग शुभारंभ करने के पश्चात उन्होंने भक्तों के बीच खिचड़ी के भोग का वितरण भी किया।

chat bot
आपका साथी