नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी
संवाद सूत्र पत्थलगडा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र के पत्थलगड़ा गांव निवासी बीरबल प्रजापति के घर से शु
संवाद सूत्र, पत्थलगडा (चतरा) : प्रखंड क्षेत्र के पत्थलगड़ा गांव निवासी बीरबल प्रजापति के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी रूपए समेत लाखों रूपए के जेवरात व जरूरी कागजात चोरी कर चंपत हो गए। इस बाबत भुक्तभोगी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। भुक्तभोगी ने बताया कि घर के सभी सदस्य अपने दूसरे घर गिद्धौर गए हुए थे। शनिवार की सुबह घर के आस-पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।