ससुराल आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप

संवाद सूत्र सिमरिया सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी गांव स्थित ससुराल पहुंचा युवक कोरोना पॉजि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:58 PM (IST)
ससुराल आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप
ससुराल आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप

संवाद सूत्र, सिमरिया: सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी गांव स्थित ससुराल पहुंचा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। युवक केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतू गांव का रहने वाला है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन दलबल सहित गांव पहुंचा तथा युवक से संपर्क में आए ग्यारह परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और सैंपल लिया। प्राप्त जानकारी के

अनुसार युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था। जहां दो दिन रहने के बाद वह वापस लौट गया। वापस लौटने के बाद उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गया। युवक के ट्रैवल हिस्ट्री को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके संपर्क में आए सभी परिजनों को क्वारंटाइन कर एहतियात बरतने का निर्देश दिया। अप्रत्याशित रूप से हुई यह लापरवाही प्रखंड में आग की तरह फैल गई है और लोग सशंकित नजर आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी