मुर्गी पालन प्रशिक्षण शुरू

एनटीपीसी के नार्थ कर्णपुरा परियोजना से प्रभावित गांव की 30 महिलाअ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:01 PM (IST)
मुर्गी पालन प्रशिक्षण शुरू
मुर्गी पालन प्रशिक्षण शुरू

संवाद सूत्र, टंडवा(चतरा) : एनटीपीसी के नार्थ कर्णपुरा परियोजना से प्रभावित गांव की 30 महिलाओं के लिए सात दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। मंगलवार को परियोजना क्षेत्र के अटल परिसर में आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन वसुंधरा महिला क्लब की अध्यक्षा मंजरी गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मंजरी गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं मुर्गी पालन को आजीविका के रूप में अपना कर स्वालंबी और आत्मनिर्भर बन सकती है। सात दिवसीय कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में रामकृष्ण मिशन, रांची के विशेषज्ञ अटल परिसर में चार दिन प्रशिक्षण देंगे, दूसरे चरण में रांची में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन, रांची के सहयोग से आयोजित किया गया है।

chat bot
आपका साथी