सरकारी भूमि पर बने अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त

संवाद सूत्र कान्हाचट्टी(चतरा) प्रखंड के चारु पंचायत अंतर्गत हेसापरम गांव में सरकारी भूमि पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:19 PM (IST)
सरकारी भूमि पर बने अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त
सरकारी भूमि पर बने अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त

संवाद सूत्र, कान्हाचट्टी(चतरा): प्रखंड के चारु पंचायत अंतर्गत हेसापरम गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर प्रखंड प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को अवैध तरीके से बनाए गए दो मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जबकि कई अन्य को चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किया गया है। उक्त सभी ने वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। खाता नंबर 20 एवं प्लाट नंबर 410 में तकरीबन 94 एकड़ फारेस्ट से रिलीज सरकारी भूमि को भू माफिया अवैध तरीके से कब्जा जमाए हुए हैं। कुछ ने तो धान की खेती भी लगा रखी है। हालांकि उक्त लोगों के विरुद्ध कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। गांव में कई लोगों ने कच्चे पक्के मकान बना रखे हैं। सभी लोगों को अविलंब खाली करने का निर्देश भी दिया गया है।

chat bot
आपका साथी