मुखिया ने महिलाओं में फल व बिस्किट का किया वितरण
मुखिया ने महिलाओं में फल व बिस्किट का किया वितरण
प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण आपरेश्
Publish Date:Wed, 02 Dec 2020 06:10 PM (IST) Author: Jagran
संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण आपरेशन कराने आई महिलाओं के बीच मुखिया प्रेस सिंह ने फल व बिस्किट आदि का वितरण किया। मंगलवार की रात यहां पर कुल सात महिलाओं का बंध्याकरण का आपरेशन हुआ था। गोसाइडीह मुखिया प्रेस कुमार सिंह प्रति वर्ष बंध्याकरण कराने के लिए आने वाली महिलाओं के बीच फल, चाय व बिस्कुट आदि का वितरण करते हैं।