घंघरी पुल की स्थिति जर्जर, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) चतरा-डोभी एनएच-99 स्थित हंटरगंज प्रखंड घंघरी गांव में निलाजन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:14 AM (IST)
घंघरी पुल की स्थिति जर्जर, दुर्घटना की बढ़ी संभावना
घंघरी पुल की स्थिति जर्जर, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा) : चतरा-डोभी एनएच-99 स्थित हंटरगंज प्रखंड घंघरी गांव में निलाजन नदी पर बना पुल जर्जर हो चुका है। पुल की ढलाई का सरिया विभिन्न स्थानों पर निकल कर बाहर आया गया है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन आए यहां पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। बरसात का पानी उन गड्ढों में जमा हो जाता है। जिसमें दो पहिया व चार पहिया वाहनों का चक्का सरिया में फंस जाता है या तो पंचर हो जाते हैं। जर्जर पुल की मरम्मति को लेकर अधिकारी है। विभाग के आला अधिकारी बेफिक्र है। लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते विभाग इसपर गंभीर नही हुआ, तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है। करीब चार माह से पुल की हालत जर्जर है। लॉक डाउन में वाहनों का परिचान सीमित ही हो रही है। यात्री वाहनों का परिचान तो पूरी तरह से बंद है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा। वैसे स्थिति और बदतर हो सकती है।

chat bot
आपका साथी