स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 13वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ 23 को

जागरण संवाददाता गढ़वा अंचल कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:49 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 13वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ 23 को
स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 13वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ 23 को

जागरण संवाददाता, गढ़वा:

अंचल कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 13वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बुधवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में उक्त प्रतियोगिता के आयोजन के संचालन के लिए कमेटी बनाने पर निर्णय लिया गया एवं मार्गदर्शन दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए आलोक मिश्रा ने कहा कि 23 दिसंबर को होने वाले इस इस प्रतियोगिता के लिए 22 दिसंबर को खिलाड़ी एवं आफिशियल गढ़वा पहुंच जाएंगे। यह प्रतियोगिता सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 का पालन करते हुए कराने का निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता में पांच विभिन्न आयु वर्ग के बालक, बालिका, महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें अंडर -14, अंडर-16, अंडर- 18, अंडर- 20 तथा अंडर -20 उम्र के ऊपर के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 1200 खिलाड़ी एवं ऑफिशियल का आगमन गढ़वा में होगा। आलोक ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए अंडर - 14 बालक-बालिका वर्ग का 2 किलोमीटर, अंडर- 16 बालक-बालिका वर्ग का 2 किलोमीटर ,अंडर 18 पुरुष का 6 किलोमीटर, अंडर 18 महिला का 4 किलोमीटर, अंडर- 20 पुरुष वर्ग का 8 किलोमीटर, अंडर- 20 महिला वर्ग का 6 किलोमीटर तथा 20 वर्ष से ऊपर पुरुष के लिए 10 किलोमीटर एवं महिला वर्ग के लिए 10 किलोमीटर का दौड़ निर्धारित है। किसी भी जिला के खिलाड़ी झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के वेबसाइट पर ऑनलाइन एंट्री एक दिसंबर 2021 से 20 दिसंबर 2021 तक करा सकते हैं। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा तूफान कुमार पोद्दार एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष अजयकांत, संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी, सदस्य आलोक कुमार श्रीवास्तव, संजीत कुमार, राजेश चंद्रवंशी ,अखिलेश कुमार राजन कुमार एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी