जेवरात साफ करने के नाम पर महिलाओं से ठगी

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के मंझगांवा गांव में तीन महिलाओं द्वारा जेवरात साफ करने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:30 PM (IST)
जेवरात साफ करने के नाम पर महिलाओं से ठगी
जेवरात साफ करने के नाम पर महिलाओं से ठगी

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के मंझगांवा गांव में तीन महिलाओं द्वारा जेवरात साफ करने व नया जेवरात देने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगों ने एक दर्जन महिलाओं से सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि गांव में तीन से चार दिन पूर्व तीन महिलाएं घूम-घूम कर पुराने बर्तन के बदले नया बर्तन दे रही थी। जिससे गांव के महिलाओं के साथ साथ ग्रामीणों को इन महिलाओं पर विश्वास हो गया। वैसे में इन महिलाओं द्वारा धीरे-धीरे पुराने जेवरात को साफ करने व नया जेवरात देने का काम शुरू किया। बुधवार को गांव के करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं से सोना व चांदी के जेवरात साफ करने व नया बनाने के नाम पर करीब तीन से चार लाख रुपए के जेवरात ले ली। गुरुवार की सुबह इन महिलाओं को गांव में नहीं पहुंचने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब इसकी खोजबीन किया गया, तो पता चला महिलाएं रातों रात चंपत हो गई। वैसे में ठगी के शिकार महिलाओं ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।

chat bot
आपका साथी