नागेश्वरी हत्याकांड में सबजोनल कमांडर दीपक सहित चार नामजद

संवाद सूत्र पत्थलगडा(चतरा) नागेश्वरी देवी की हत्याकांड में चार नामजद और कई अज्ञात माओवादिय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:18 PM (IST)
नागेश्वरी हत्याकांड में सबजोनल कमांडर दीपक सहित चार नामजद
नागेश्वरी हत्याकांड में सबजोनल कमांडर दीपक सहित चार नामजद

संवाद सूत्र, पत्थलगडा(चतरा): नागेश्वरी देवी की हत्याकांड में चार नामजद और कई अज्ञात माओवादियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि नागेश्वरी देवी हत्याकांड में सब जोनल कमांडर दीपक उर्फ कारू यादव, मिथिलेश उर्फ दुर्योधन महतो व विनोद मुंडा उर्फ चंदन, रामखेलावन गंझू के अलावा कई अन्य माओवादियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल उग्रवादियों को बख्शा नहीं जाएगा। माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी