पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने दिया भाजपा से इस्तीफा

संवाद सूत्र सिमरिया (चतरा) पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुबोध कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:51 PM (IST)
पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने दिया भाजपा से इस्तीफा
पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने दिया भाजपा से इस्तीफा

संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा) : पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुबोध कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा को सौंपा है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष एवं चतरा लोकसभा के सांसद इंदर सिंह नामधारी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर आसीन है। उनके इस्तीफा से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिला अध्यक्ष को सौपे गए इस्तीफे में पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने कहा है कि वह काम करने वाले व्यक्ति हैं और जनकल्याण के कामों में जुड़े रहना पसंद करते हैं। कितु भाजपा में उनके लिए ना नाम है, ना काम है और ना ही कोई सम्मान है। ऐसे में पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया।

chat bot
आपका साथी