शिव शक्ति में दिखेगा आसनसोल का दुर्गा मंदिर

संवाद सहयोगी चतरा जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 06:59 PM (IST)
शिव शक्ति में दिखेगा आसनसोल का दुर्गा मंदिर
शिव शक्ति में दिखेगा आसनसोल का दुर्गा मंदिर

संवाद सहयोगी, चतरा : जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। तैयारी भी पूरी होते जा रही है। शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पंडाल निर्माण और विद्युत साज सज्जा अंतिम चरण में हैं। बिड मोहल्ला शिव शक्ति क्लब के पूजा पंडाल में इस वर्ष बंगाल के आसनसोल का मां दुर्गा मंदिर बनाया जा रहा है। पंडाल निर्माण में बंगाल के कारीगर लगे हुए हैं। पिछले एक वर्ष से 15 कारीगर काम कर रहे हैं। शिव शक्ति क्लब के सचिव सौरभ कुमार उर्फ छोटन ने बताया कि पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण पर है। विद्युत साज सज्जा का काम भी चल रहा है। बताया कि प्रतिमा निर्माण का भी कार्य केदार प्रजापति के द्वारा किया जा रहा है। पंडाल निर्माण में लगभग चार लाख रुपये खर्च होंगे। जबकि नवमी तिथि को लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 25 हजार लोगों के लिए खाना बनाया जाएगा। पूजा का सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी का भी गठन किया गया है। कमेटी में अध्यक्ष अजित सिन्हा, सचिव देवनंदन सोनी, कोषाध्यक्ष पिटू कुमार, सौरभ कुमार सहित अन्य को रखा गया है। इधर, शहर के विभिन्न पूजा समिति के सदस्य पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। कोरोना के कारण विभिन्न पूजा समिति के द्वारा आकर्षक लाइट छोड़कर आवश्यक लाइट लगाई जा रही है। केशरी चौक से लेकर बालिका उच्च विद्यालय तक बजरंगी झंडों से पटा है। मूर्तिकार भी प्रतिमा का अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बाजार भी सज चुका है। दुर्गा पूजा में लगने वाले मेला भी सजने लगा है। बाजार की रौनक बढ़ी हुई है।

chat bot
आपका साथी