शरद पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में कौलैश्वरी पहुंचे श्रद्धांलु

संवाद सूत्र हंटरगंज(चतरा) शरद पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में श्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:31 PM (IST)
शरद पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में कौलैश्वरी पहुंचे श्रद्धांलु
शरद पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में कौलैश्वरी पहुंचे श्रद्धांलु

संवाद सूत्र, हंटरगंज(चतरा): शरद पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धांलु कौलेश्वरी पर्वत पर पहुचे और माता की पूजा-अर्चना व दर्शन किया। वैसे तो लाकडाउन के बाद मंदिर खोले जाने के दूसरे दिन नौ सितंबर से प्रतिदिन दर्शनार्थियों का आगमन हो रहा है। लेकिन शरद पूर्णिमा के मौके पर स्थानीय श्रद्धांलु भक्तों का माता के दरबार में अत्याधिक संख्या में पहुंचे थे। कौलेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी संजय मिश्रा का कहना है कि वैसे कार्तिक मास में होनेवाले छठ पर्व के उपरांत कौलेश्वरी पर्यटक स्थल पर हजारों की संख्या में झारखंड,बिहार,मध्यप्रदेश, उड़ीसा आदि राज्यों के सैकड़ों छठव्रतियों की भीड़ आती है।इसके साथ ही तीर्थयात्रियों का आषाढ़ मास के गुरु पूर्णिमा तक लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं भक्तों का उक्त पर्यटक पर आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने आगे बताया कि दिसंबर एवं जनवरी माह में अधिकांश भुटान, म्यनमांर, नेपाल, आदि विदेशी बौद्धधर्मीलंबियों व जैनधर्मलंबियों का उक्त पर्यटक स्थल पर आना आरंभ हो होता है। इसी कारण उक्त पर्यटक स्थल हमेशा ही देशी एवं विदेशी सैलानियों से हमेशा भरा रहता है।

chat bot
आपका साथी