कृषि संशोधन कानून का विरोध करने का निर्णय

संवाद सूत्र टंडवा(चतरा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानीय नगर भवन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी बैठक ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:31 PM (IST)
कृषि संशोधन कानून का विरोध करने का निर्णय
कृषि संशोधन कानून का विरोध करने का निर्णय

संवाद सूत्र टंडवा(चतरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानीय नगर भवन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबेश राम व संचालन तिलेश्वर साहु ने किया। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संसद में पारित किया गया किसान संशोधन कानून का विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चरणबद्ध तरीकों से अभियान चलाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में किसानों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक पंचायत में दो सौ से तीन सौ किसानों से हस्ताक्षर कराने का निर्णय लिया गया। हस्ताक्षर अभियान 28 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष 30 अक्टूबर तक जिला अध्यक्ष को हस्ताक्षर की कापी जमा करेंगे।

मौके पर प्रदेश प्रभारी नवीन कुमार प्रखंड सचिव मनोज हलुवाई प्रखंड प्रवक्ता गोविद पंडा ओ बी सी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार साहु गणेश सिंह निरंजन प्रसाद गुप्ता छोटू गुप्ता महेश यादव सुरेश साहु कामेश्वर यादव तिलेश्वर साव मो. कासीम विकास कुमार सोमर राम संकर कुमार उमेश कुमार साहू उपस्थिति थे।

chat bot
आपका साथी