बांझाबहेर नदी में बहा बच्चा का शव बरामद

संवाद सूत्र प्रतापपुर (चतरा) प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ स्थित बांझाबहेर नदी में बुधवार की संध्या बह बच्चे का शव बरामद किया ्रगया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 07:04 PM (IST)
बांझाबहेर नदी में बहा बच्चा का शव बरामद
बांझाबहेर नदी में बहा बच्चा का शव बरामद

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा) : प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ स्थित बांझाबहेर नदी में बुधवार की संध्या बाढ़ में बहा मासूम का शव गुरुवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया। करीब दो किलोमीटर की दूरी पर नदी के किनारे शव पड़ा हुआ था। ग्रामीण पूरी रात बच्चे की तलाश में नदी में भटकते रहे, लेकिन अता-पता नहीं चला था। सुबह होते ही एक बार बच्चे के स्वजन, ग्रामीण और पुलिस के जवान उसकी खोज शुरू की। काफी प्रयास के बाद उदय कुमार का शव एक किनारे पर पड़ा मिला। बताते चलें कि बुधवार की शाम को दो वर्षीय मासूम अपने माता-पिता व छह माह की बहन के साथ मोटरसाइकिल से प्रतापपुर जा रहा था। बांझबहेर नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त है। तीन साल पहले तेज बारिश में पुल ध्वस्त हो गया था। पुल नहीं होने की वजह से आवागमन में काफी परेशानी होती है। बुधवार को तेज बारिश हुई थी। जिससे नदी में बाढ़ आई हुई थी। भाजपा नेता अशोक गुप्ता की बेटी और दामाद बच्चों के साथ कुछ देर पानी कम होने का इंतजार किया। लेकिन जब पानी कम नहीं हुआ, तो प्रदीप कुमार गुप्ता पत्नी सोनु कुमारी व बच्चों के साथ मोटरसाइकिल स्टार्ट कर चल दिया। यह दंपती लातेहार के बारियातु से प्रतापपुर जा रहा था। उदय आगे बैठा था। पानी तेज बहाव होने की वजह से बीच नदी में चालक ने संतुलन खो दिया और आगे बैठा मासूम गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया था। यहां उल्लेखनीय है कि एक साल पूर्व तत्कालीन डीसी दिव्यांशु झा के प्रयास से वर्ष 2020-21 में श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने पुल निर्माण का शिलान्यास किया है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। बता दें कि पूर्व में बांझाबहेर नदी में स्कार्पियो, यात्री बस पसहित कई मोटरसाइकिल चालक व राहगीर बहते बहते बचे हैं।

chat bot
आपका साथी