सर्पदंश से बेटी की मौत, मां गंभीर

संवाद सूत्र चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के खाप गांव निवासी चरकू भुंईया की पत्नी सुनीता देवी व पुत्र संवाद सूत्र चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के खाप गांव निवासी चरकू भुंईया की पत्नी सुनीता देवी व पुत्र संवाद सूत्र चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के खाप गांव निवासी चरकू भुंईया की पत्नी सुनीता देवी व पुत्र।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:36 PM (IST)
सर्पदंश से बेटी की मौत, मां गंभीर
सर्पदंश से बेटी की मौत, मां गंभीर

संवाद सूत्र, चतरा : सदर प्रखंड क्षेत्र के खाप गांव निवासी चरकू भुंईया की पत्नी सुनीता देवी व पुत्री सोनी कुमारी (8) सर्पदंश से घायल हो गए। घायल महिला सुनीता का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि बच्ची सोनी कुमारी की मौत हो गई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता चरकू भुंईया ने बताया कि उसकी पत्नी व बेटी जमीन पर सोई हुई थी। इसी दौरान एक सांप ने दोनों को डस लिया। उन्होंने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। अस्पताल में डॉ.राजीव रंजन बैठे थे। दोनों को देखने के बाद डॉ उन्होंने कहा दोनों में सर्पदंश का कोई लक्षण नहीं है। इसके बाद वह पत्नी व बेटी को लेकर घर चला गया। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही बेटी की मौत हो गई। इसके बाद फिर वह पत्नी को लेकर इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा। तब यहां डॉ.अरविद केशरी ने पत्नी का उपचार शुरू किया। उसने बताया कि यदि समय से उसकी बेटी का इलाज हो जाता तो उसकी बेटी मौत नहीं होती। सीएस डॉ.अरूण कुमार पासवान ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वे अपने स्तर से मामले की जांच कराएंगें। यदि मामला सही पाया गया, तो दोषी चिकित्सक के विरुद्ध सरकार को लिखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी