डा. अजय को कांग्रेसियों ने दी बधाई

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) कांग्रेस छोड़कर एक वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:27 PM (IST)
डा. अजय को कांग्रेसियों ने दी बधाई
डा. अजय को कांग्रेसियों ने दी बधाई

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): कांग्रेस छोड़कर एक वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले पूर्व आइपीएस अधिकारी डा. अजय कुमार की पुन: घर वापसी पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा इनके कांग्रेस में पुन: वापसी होने पर झारखंड में पार्टी और मजबूत बनकर उभरेगी। डा. अजय कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष महाबीर दांगी, राज्यसभा सदस्य के प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा, बंशी दांगी, धनेश्वर दांगी, नगीना यादव, सुधीर दुबे, मो.अब्बू कलाम, मो. सकुर अंसारी, जयशंकर कुमार,जयप्रकाश दांगी, मुसाफिर दांगी, केदार दांगी सहित अन्य है।

chat bot
आपका साथी