छठ महापर्व की तैयारी में जुटे कारीगर, भगवान भास्कर की बन रही भव्य प्रतिमा

संवाद सहयोगी गिद्धौर (चतरा) प्रखंड क्षेत्र में आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारी शुरू कर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:04 PM (IST)
छठ महापर्व की तैयारी में जुटे कारीगर, भगवान भास्कर की बन रही भव्य प्रतिमा
छठ महापर्व की तैयारी में जुटे कारीगर, भगवान भास्कर की बन रही भव्य प्रतिमा

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): प्रखंड क्षेत्र में आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। छठ महापर्व को लेकर कारीगरों द्वारा भगवान भास्कर सहित अन्य देवी देवताओं के भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। प्रतिमा का निर्माण फाइन आर्ट कोर्स कर रहे गिद्धौर की उज्जवल कुमार, पत्थलगड़ा के पवन कुमार व हजारीबाग के राहुल कुमार द्वारा की जा रही है। बताया गया कि प्रतिमा का निर्माण एक सप्ताह में तैयार कर लिया जाएगा। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भगवान भास्कर की प्रतिमा लोटार डैम में करते नजर आएंगे। जो क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र रहे रहेगा। पूजा समिति द्वारा छठ घाट की साफ-सफाई से लेकर साज सज्जा की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। गिद्धौर का छठ महापर्व पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहता है। संपूर्ण गिद्धौर सहित पांडेयबागी, रतनपुर जपुआ सहित अन्य गांव के श्रद्धालु एक ही जगह पूजा अर्चना करते हैं। जबकि छठ महापर्व में गिद्धौर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। बताते चलें कि 8 नवंबर को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू जाएगा। वहीं दूसरी तरफ दीपावली की तैयारी भी ग्रामीणों द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व को लेकर घरों की साफ-सफाई के साथ-साथ रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

व्रतियों के लिए लाल कारपेट बिछाएगा समिति

संवाद सूत्र, मयूरहंड (चतरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़का टाल पर छठ पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में व्रतियों के छठ घाट तक कारपेट बिछाने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्य किशोर केशरी ने बताया कि इस बार छठ घाट को सजाया जाएगा। अखाड़ा मोड़ से तालाब तक पूरे पथ पर लाल कारपेट व लाइट की लरी लगाने की तैयारी की जा रही है। वही तालाब को भी सजाने को लेकर भव्य तैयारी हो रही है। छठ घाट पर पर्व करने को लेकर आने वाले व्रतियों व श्रद्धालुओं की निगरानी को लेकर ड्रोन कैमरा लगाने की व्यवस्था रहेगी। वही बच्चों व वृद्ध लोगो के लिए अ‌र्घ्य देने को लेकर बेहतर व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसी को अ‌र्घ्य देने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बताया कि गांवो के मार्गों में भी लाइट लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी