हेलीकाप्टर क्रैश में सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोकसभा आयोजित

संवाद सहयोगी चतरा इंदुमति टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में गुरूवार को सीडीएस जनरल विपिन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:24 PM (IST)
हेलीकाप्टर क्रैश में सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोकसभा आयोजित
हेलीकाप्टर क्रैश में सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोकसभा आयोजित

संवाद सहयोगी, चतरा : इंदुमति टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में गुरूवार को सीडीएस जनरल विपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी सहित 13 सैन्य अधिकारियों व जवानों के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शहीद जवानों को नमन कर किया गया। उसके बाद पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्या भारती के हजारीबाग के सह विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, प्राचार्य पवन कुमार दास, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश साह सहित मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख ने तमिलनाडु में हुई सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश में सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त किया। कहा कि देश ने एक महान योद्धा, अप्रितम सेनापति सहित जाबां•ा सैन्यकर्मियों को खो दिया है। सच्चे सपूत का अचानक दुनिया से छोड़ जाना पूरे देश के लिए यह बड़ा ही दुख का विषय है। आज पूरा देश जनरल रावत सहित सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर विदीर्ण है। कहा कि देश जनरल रावत को सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, चीन बॉर्डर नियंत्रण सहित अन्य गतिविधियों के लिए हमेशा हौसला अफजाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यो के लिए याद करेगी।

मृत सैन्य अधिकारियों को दी गई श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा) : सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका तथा अन्य ग्यारह सैन्य अधिकारियों की आकस्मिक मौत पर प्रखंड के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया तथा दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत को सच्चा देशभक्त, दूरदर्शी कमांडर तथा कुशल रणनीतिकार एवं सफल योद्धा की संज्ञा दिया। कहां कि उनके सफल नेतृत्व के गुण के कारण ही उन्हें पहला सीडीएस नियुक्त किया गया था। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता, घोरीघाट मंडल अध्यक्ष अंकेश पाठक, डीएसएस जगदीश यादव, राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मुखिया खेदू यादव, किशोर यादव, नरेश रजक, अशोक कुमार यादव, संजय सिंह, धोनी सिंह, झामुमो के असलम अंसारी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी